मुख्यमंत्री के संभावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


18 जून को कोलारस क्षेत्र में आने की संभावना

शिवपुरी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आगामी 18 जून को शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के संभावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित जिलाधिकारी उपस्थित थे।


कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि सहरिया जनजाति का सम्मान तथा सहरिया परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभांवित किए जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आगामी 18 जून को संभावित दौरा कार्यक्रम रहेगा। इस दौरा कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित

अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे जाए। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि सहरिया जनजाति के लाभांवित हितग्राहियों को कार्यक्रम तक लाने ले जाने में कोई परेशानी न आए, इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवहन की आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि ऐसे सहरिया पात्र हितग्राही जिनके पट्टे तथा केसीसी के आवेदन प्राप्त हुए है, उनके निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कितने आदिवासी जनजाति के परिवारों का आवास दिए गए है, इसकी जानकारी दी जाए और पीएम आवास तथा जनमन आवास की प्रदर्शनी तथा जनगंगा

अभियान की प्रदर्शनी भी लगाई जाए तथा पीएम जनमन योजना की डोक्यूमेन्ट्री भी चलाने के निर्देश दिए। ऐसे आदिवासी छात्र-छात्राएं जो आईटीआई, पोलिटेक्निक तथा मेडिकल कॉलेज में

अध्ययनरत है, उन्हें भी कार्यक्रम में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण एवं शिलान्यास की जानकारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!