अबैध विस्फोटक फटाखों के खिलाफ कार्यवाही , आरोपी आनंद साहू से अवैध पटाखे  जप्त 

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। पुलिस ने करेरा में अवैध पटाखा भंडारण पर कर्रवाई करते हुए 50 हजार कीमत के पटाखे जप्त किए है।  थाना करैरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आनंद पुत्र सीताराम साहू निवासी फिलटर रोड करैरा हाल कुम्हरपुरा किराये वाले कमरे में अबैध पटाखे रखे है।

उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान आनंद साहू के घर पर पहुंचे पुलिस फोर्स की उपस्थिति में घर के अन्दर तलाशी की गई तो घर के अन्दर छः गत्ते के कार्टून व एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली जिनमें बारूदी पटाखे भरे हुए थे मौके पर उपस्थित साक्षी व फोर्स की उपस्थिती में कार्टूनों को

चैक किया गया तो एक गत्ते के कार्टून में 10 पैकिट रोकेट बम्ब, दूसरे पैकेट में 07 पैकिट मार्शल सुतली बम्ब, तीसरे कार्टून में 25 पैकेट दीपक फुल्झडी के, चौथे कार्टून में 25 पैकेट दीपक फुल्झडी, पाचंवे कार्टून में 12 पैकेट लडी पटाखे, छटवे कार्टून में 10 पैकेट लडी पटाखे, एक प्लास्टिक की बोरी में 200/ देशी बम्ब पटाखे रखे मिले जिनकी कुल कीमत करीबन 50000/ रूपये होगी उक्त पटाखे रखने के संबंध में आनंद साहू से वैध लायसेंस चाहा तो उसने अपने कोई

लायसेंस नही होना बताया आरोपी आनंद पुत्र सीताराम साहू निवासी फिलटर रोड करैरा हाल कुम्हरपुरा थाना करैरा का यह कृत्य धारा 9 (ख) 1 (क) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दण्डनीय पाया जाने से उक्त विस्फोटक सामग्री को जप्त कर अपराध क्र0 761/26 पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!