लंबित मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील शाखा करेरा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन एसडीएम करेरा अनुपम शर्मा को सौंपा गया।


ज्ञापन देने से पूर्व राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी स्थानीय विश्रामगृह पर एकत्रित हुए। यहां से सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेश लोधी ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम दिए गए ज्ञापन को पढ़कर सुनाया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश में कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट देने, पुरानी पेंशन योजना वरिष्ठता के साथ पुनः लागू करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा केंद्र के समान 25 लाख रुपये करने, कर्मचारियों की विभिन्न वेतन विसंगतियों को दूर करने, पदोन्नति एवं नियमितीकरण सहित कर्मचारी हितों से जुड़ी दो दर्जन से अधिक मांगों का उल्लेख किया गया है।


ज्ञापन के दौरान शिक्षक संघ, पटवारी संघ, ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी अनेक न्यायोचित मांगें लंबित हैं, जिन पर शासन द्वारा शीघ्र निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम अनुपम शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। कर्मचारियों ने स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों की समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा की। इस पर एसडीएम अनुपम शर्मा ने कर्मचारियों से कहा कि वे बैठक की तैयारी कर तिथि निश्चित करें, इसके बाद सभी विभागों की बैठक आयोजित कर कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।


ज्ञापन सौंपने वालों में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष महेश कुमार लोधी, वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र जैन, पटवारी संघ की ओर से पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश सिंह सिकरवार, जनपद पंचायत से तहसील अध्यक्ष दिलीप कुशवाह, सचिव सुनील लोधी धीरज यादव, शिक्षक रवि तिवारी, हरिकिशन पाल ,वेद भार्गव, राजेंद्र राजपूत, विजय गुर्जर, , रामबरन नरवरिया , पंकज कुमार श्रीवास्तव , मुनीराम कारपेंटर, अशोक भदौरियाश्रीमती राधा कुशवाह, श्रीमती पूनम भगत, श्रीमती ललिता भरदेले, सचिव धीरज यादव, अरविंद गुप्ता, अंकित तिवारी ,सुल्तान वेग, सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!