नारही की अनुष्का संसद में चमकाएगी मध्यप्रदेश का नाम, शिक्षक पंकज के मार्गदर्शन ने रचा इतिहास

0 minutes, 1 second Read
0Shares

एसडीएम ने ने अपनी कुर्सी पर बैठकर किया सम्मानित

करैरा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय, नारही की होनहार छात्रा अनुष्का पाल ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनका चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “Know Your Leader” के लिए हुआ है, जो 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संसद में महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में पूरे भारत से केवल 36 उत्कृष्ट युवा वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है और उनमें शामिल होना अनुष्का की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।


हवाई सफर से संसद तक –
अनुष्का अपने पिता के साथ हवाई जहाज से दिल्ली पहुँचेंगी। इस यात्रा के लिए एयर टिकट भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं, जो इस उपलब्धि की गरिमा को और बढ़ाते हैं।


सफलता के पीछे मेहनत और मार्गदर्शन –
अनुष्का की सफलता का आधार उनका “टपक सिंचाई मॉडल” रहा। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 में जिला से लेकर राज्य स्तर तक प्रथम स्थान एंव 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन
लेकिन इस उपलब्धि के पीछे केवल छात्रा की मेहनत ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक शिक्षक का समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।


मार्गदर्शक शिक्षक – सफलता के असली निर्माता
अनुष्का की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में उनके मार्गदर्शक शिक्षक पंकज कुमार श्रीवास्तव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।उन्होंने न केवल विषय को समझाया, बल्कि बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा दी।
उनके सतत मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और मेहनत ने ही अनुष्का को जिला से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया।
उनका यह समर्पण दर्शाता है कि “एक सच्चा शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ता है।”
अनुष्का की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। यह सफलता हर छात्र और शिक्षक के लिए प्रेरणा है कि मिलकर प्रयास किया जाए, तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।नारही की यह बेटी और उसके समर्पित शिक्षक मिलकर अब देश के सर्वोच्च मंच पर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने जा रहे हैं।

एसडीएम ने अपनी कुर्सी पर बैठाया-

प्रतिभा की धनी अनुष्का के चयन की जानकारिया जब करेरा एसडीएम को लगी तो उन्होने अनुष्का को अपने ऑफिस बुलाए और अपनी कुर्सी पर बैठकर अनुष्का का सम्मान किया।इस दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा ,बीआरसीसी विनोद तिवारी व शिक्षक पंकज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!