इमलिया में फसल जलने की घटना पर पहुचें विधायक खटीक

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆आग से 70-80 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

सरकार से जल्द राहत दिलाने का भरोसा दिया

करैरा। नरवर के ग्राम इमलिया में खेतों में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट होने की सूचना मिलते ही करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
इस दौरान प्रभावित कृषक परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं हरसंभव सहायता का भरोसा दिया संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी एवं नायब तहसीलदार ओपी तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा ₹6000 प्रति बीघा के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने भी सभी किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि आग लगने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई वे स्वयं भी करेंगे और सभी किसानों को अपनी ओर से राहत राशि देंगे उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे किसानों के साथ खड़े हैं और उनकी सरकार भी किसानों के साथ खड़ी है विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य छोड़कर पहले किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

जब आग लगने का कारण किसानों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आग अचानक लगी है और यह कैसे लगी, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं हैआगसेग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची इस आगजनी की घटना में लगभग 70 से 80 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई.!!

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!