करेरा। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में करैरा स्थित शासकीय उच्चतर मॉडल विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभांरभ के पूर्व जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार खटीक द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिक साक्षरता शिविर का आरम्भ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार खटीक द्वारा छात्र-छात्राओं को मोटर व्हीकल एक्ट,साइबर अपराध एवं अन्य छोटे छोटे कानूनों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त न्यायाधीश द्वारा सभी छात्र-छात्राओ से बारी-बारी से चर्चा कर, उनकी समस्याओं का समाधान किया।इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाऐं सहित छात्रगण उपस्थित रहे।
