करैरा। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,इनके कब्जे से 5 बाइक बरामद की है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धर्मबीर उर्फ धर्मा परिहार निवासी सिल्लारपुर का अपने साथी के साथ चोरी की मोटर सायकिल बेचने के लिये सोन चिरैया वोर्ड के पास ग्राम लंगूरी मे खडे हुये है । मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु सोन चिरैया वोर्ड के पास ग्राम लंगूरी पहुचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के दो लडके हीरो स्पलेण्डर काले रंग की बिना नम्बर की मोटर सायकिल पर बेठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । जिन्हे हमराही बल की मदद से पकडा जिनके नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम धर्मबीर उर्फ धर्मा परिहार पुत्र रामेश्वर परिहार उम्र 23 साल निवासी सिल्लारपुर व पीछे बैठे लडके ने अपना नाम अमित पुत्र मंगल आहिरवार उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 06 हरदौल मोहल्ला करैरा का होना बताया दोनो व्यक्तियों से मोटर साईकिल के संबंध में कागजात चाहे तो उन्होने कोई कागजात न होना बताया और पुलिस को गोल मोल जबाव देते रहे पुलिस को संदेह पक्का हो गया पुलिस ने दोनो से शख्ती से पूछताछ की तो भोपाल ,ग्वालियर से 05 मोटर सायकिलें चोरी करना बताया । उक्त आरोपीगण के कब्जे से 05 मोटर सायकिलों को विविधत जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया है ।
