रतलाम के पास कार एक्सीडेंट में करेरा की मॉ बेटी की दुःखद मौत,पिता पुत्र गंभीर

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆ शनिवार की सुबह करेरा से बड़ोदरा के लिए कार द्वारा निकला था परिवार

करैरा। कस्बे के एक परिवार का करैरा से बड़ोदरा जाते समय रास्ते मे कार एक्सीडेंट होने से कर सवार माँ, बेटी की दुःखद मौत हो गई ,वही पिता पुत्र गंभीर घायल है,जिन्हें रतलाम के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुशार करैरा में शुक्ला दीवान जी बाली गली में रहने बाले रिटायर्ड शिक्षक मुरालीलाल गुप्ता का पुत्र सौरभ गुप्ता जिसका कुछ समय पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था अपनी पत्नी आकांक्षा पुत्र एवं पुत्री के साथ कार से बड़ोदरा के लिए  शनिवार को सुबह लगभग साढ़े 9 बजे करेरा से कार द्वारा निकले थे। जब वह झाबुआ रतलाम के बीच थे तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें सौरभ की पत्नी आकांक्षा और तीन साल की पुत्री आशी की मौत हो गई, वही सौरभ गुप्ता और उनका 7 साल का पुत्र आयांश गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की शाम 7 बजे फोन द्वारा मुरारीलाल गुप्ता को घटना की सूचना मिली तो वह पत्नी सहित रतलाम को रवाना हुए है। इस घटना से करेरा में शोक का माहौल है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!