पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,कई थाना प्रभारी बदले,पुनीत को कोतवाली की कमान,दिनारा ,सीहोर थाना प्रभारी हटाए गए

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने 19 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना बदलने के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में कोतवाली, कोलारस, पोहरी, बैराड़, मायापुर, दिनारा, सीहोर और बम्हारी थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं, कई अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देनी होगी।

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कोलारस थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में पदस्थ जितेंद्र चंदेलिया को कोलारस थाना प्रभारी बनाया गया है। बम्हारी थाना प्रभारी सुनील राजपूत पुलिस लाइन भेजे गए हैं और पुलिस लाइन में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक मनीष कुमार धाकड़ को पोहरी की कमान मिली है। पोहरी प्रभारी रवि चौहान को बैराड़ भेजा गया है, जबकि बैराड़ प्रभारी सुरेशचंद्र शर्मा को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। कोर्ट सेल में पदस्थ मनोज राजपूत को मायापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। मायापुर प्रभारी अनिल भारद्वाज को पुलिस लाइन भेजा गया है। चौकी प्रभारी भटनावर सीमा धाकड़ और सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर को भी पुलिस लाइन भेजने के आदेश दिए गए हैं। उपनिरीक्षक स्तर पर अरविंद छारी को दिनारा थाना प्रभारी, संजय भगत को चौकी प्रभारी सुनारी, चेतन शर्मा को कोतवाली भेजा गया है। दिनारा प्रभारी रविंद्र कुशवाह को कोतवाली, आबिद खान को चौकी प्रभारी भटनावर, अभिमन्यु सिंह को थाना प्रभारी सीहोर, वीरेंद्र परिहार को चौकी प्रभारी मगरौनी तथा विनोद गौतम को थाना प्रभारी बम्हारी बनाया गया है। एसपी के आदेश में पदस्थापनाओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी बताया गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और चौकियों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!