वन परिक्षेत्र करैरा में वन कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। वन परिक्षेत्र करैरा अंतर्गत BIMR के सहयोग से वन कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी श्री सुधांशु यादव के प्रयास से वन कर्मचारी कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान कर्मचारियों की ECG सहित विभिन्न मेडिकल जांचें की गईं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य वन विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर एसडीओ श्री राजकुमार अहिरवार, श्री आदित्य संडिल , रेंजर श्री लक्ष्मण मीणा, ऋषव विशारिया सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वन कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कर्मचारी कल्याण की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!