विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार “विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम” के अंतर्गत शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को संकुल केंद्र पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करैरा में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम संकुल प्राचार्य श्री ब्रजेन्द्र सिंह वैश के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय की छात्रा डोली लोधी प्रथम, छवि सोनी द्वितीय एवं मा वि नारही की काजल केवट तृतीय रहीं।

चित्रकला प्रतियोगिता में मा वि नारही की छात्रा राधिका ठाकुर प्रथम, एवं कन्या करेरा की छात्रा राधा पाल द्वितीय एवं राधिका प्रजापति तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक समिति के सदस्य वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कविता अग्रवाल ,राजीव गुप्ता, कल्पना शर्मा, अर्चना गुप्ता, सोनिका गुप्ता एवं पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं विकसित भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


इस अवसर पर संकुल प्राचार्य ब्रजेन्द्र सिंह वैश ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतिभा निखारने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!