इंदौर में आयोजित रंगमंच कार्यक्रम में करैरा की बेटी ऋतिका तिवारी की तीन पेंटिंग्स प्रदर्शित

0 minutes, 1 second Read
0Shares

करैरा। इंदौर में क्रिएटिव एज कोचिंग द्वारा आयोजित रंगमंच कार्यक्रम में प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी दोनों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केवल 9 से 12 क्लास के स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि प्रदर्शनी में कोचिंग के बच्चों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
इस आयोजन में करैरा की बेटी ऋतिका तिवारी की तीन पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।


ऋतिका की पहली पेंटिंग में बालिका को देश का भविष्य दर्शाते हुए उसके संरक्षण और मार्गदर्शन में दादी की महत्वपूर्ण भूमिका को चित्रित किया गया है।
दूसरी पेंटिंग में नारी के संघर्ष और शक्ति को दर्शाया गया है। इसमें नारी को रूढ़ियों और सामाजिक बंधनों में बंधी हुई दिखाने के साथ यह संदेश दिया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर वही नारी मां काली का रूप धारण कर अपनी शक्ति का परिचय भी दे सकती है।
वहीं तीसरी पेंटिंग राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति पर आधारित है, जिसमें राधा-कृष्ण की भावपूर्ण छवि को खूबसूरती से उकेरा गया है।
करैरा की बेटी ऋतिका तिवारी की इन तीनों पेंटिंग्स ने कला के माध्यम से नारी शक्ति, बालिका के भविष्य और प्रेम-भक्ति जैसे अलग-अलग भावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!