शिवपुरी। सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य के घर मे हुई चोरी के फरार आरोपी केशव पारदी को ग्राम सिंगवासा थाना कैंट जिला गुना से गिरफ्तार कर नगदी व चांदी के आभूषण जप्त किये है।

थाना बदरवास में दिनांक 23.05.2026 को फरियादी महेंन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र बाबू लाल गुप्ता उम्र 58 साल निवासी वार्ड नंबर 06 थाना बदरवास ने रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के पुराने इस्तेममली जेवरात व नगदी 10 लाख रुपये चुरा कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 195/26 धारा 331 (4), 305ए, बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये गये एवं चोरी के गंभीर प्रकरण में थाना बदरवास पुलिस की टीम तैयार की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस टीम को समय-समय पर आरोपियों की पतारसी के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
पुलिस टीम द्वार अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक नवीन यादव के नेतृत्व टीमों के साथ ग्राम सिंगवासा थाना कैंट जिला गुना से पारदी आरोपी केशव पुत्र केदार पारदी उम्र 19 साल निवासी बीलाखेड़ा हाल सिंगवासा थाना कैंट जिला गुना म.प्र. को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से तीन जोड़ी चांदी के पायलें व नगदी 20 हजार रुपये जप्त कर आरोपी को जेल भेजा।

उक्त कार्यवाही में शामिल अधिकारी व कर्मचारी निरी नवीन यादव (थाना प्रभारी बदरवास),उनि नरेन्द्र खेमस, उनि शिखा तितारी, सजनि रघुवीर सिंह मछेनिया, सजनि राकेश शिवहरे, सजनि गोपाल बाबू, आर. 933 अनित बुनकर, आर. सदन भिलााला, आर. रिंकू माहौर, आर. राजकुमार।
