राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर एमके एकेडमी हाई स्कूल, करेरा के छात्र-छात्राओं ने शासकीय अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉक्टरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार जैन, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह तोमर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ), डॉ. राजकमल श्रीवास्तव (डेंटल सर्जन) एवं सुश्री पूजा शाक्य (नर्सिंग ऑफिसर) का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों लोकेंद्र लोधी (कक्षा 10वीं), सौम्या पाल (कक्षा 9वीं), लक्ष्मी जाटव (कक्षा 9वीं) एवं अक्षय झा (कक्षा 7वीं) ने सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य हरीश कुमार एवं डायरेक्टर मुकेश प्रजापति भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं, जो दिन-रात लोगों की सेवा कर मानवता की मिसाल पेश करते हैं। उनका समर्पण और सेवाभाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।


विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!