यात्री बस को रेत से भरे डंपर ने मारी टक्कर

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares




करैरा। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद चौराहे पर मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। झांसी से शिवपुरी जा रही कल्पना बस को पीछे से आ रहे रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सिरसौद चौराहे पर सवारियां उतारने के बाद आगे बढ़ी ही थी कि पीछे से आ रहे डंपर चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना पर मौजूद लोगों ने बस चालक की लापरवाही का आरोप भी लगाया।


घटना के बाद बस चालक और डंपर चालक के बीच कुछ देर कहासुनी भी हुई। बताया जा रहा है कि बस चालक वाहन में हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहा था। इस दौरान कोटा-झांसी मार्ग पर करीब 5 मिनट तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।


बस में बैठे यात्री हादसे के बाद काफी घबराए हुए नजर आए और सुरक्षित बचने पर भगवान का शुक्रिया अदा करते दिखाई दिए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!