बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में शासकीय हाई स्कूल नारही फिर अव्वल

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। विकासखंड करेरा अंतर्गत ग्राम नारही में स्थित शासकीय हाई स्कूल का आज बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 का रिजल्ट 100% रहा। विकास शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय प्राचार्य राकेश कुमार छारिया एवं विद्यालय के समस्त अनुभवी विषय शिक्षकों के विशेष प्रयासों से प्राप्त हुई।

ज्ञात रहे की शासकीय हाई स्कूल नारही विगत 3 वर्षों से लगातार विकासखंड में प्रथम रह रहा है। और इस वर्ष भी 100% विद्यार्थी उत्तीर्ण होने पर सभी छात्र छात्रा और पालक भी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई के पात्र है, जिन्होंने अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय पहुंचाया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर सतत नजर रखी।

पालकों एवं ग्राम वासियों ने प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई प्रस्तुत की है , स्मरण रहे कि गत 3 वर्षों से कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम लगातार नारही करेरा का

बहुत ही अच्छा आ रहा है गत सत्रो में श्रीमान कलेक्टर साहब और श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय द्वारा हाई स्कूल नारही विद्यालय को विकासखंड करेरा की बोर्ड परीक्षा मीटिंग के दौरान भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 2025-26 में पुनः 100% रिजल्ट आने पर विद्यालय परिवार और पालकों में उत्साह का माहौल है।विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कु. सुहानी सोलंकी पुत्री श्री बलवंत सोलंकी ग्राम घसारही के द्वारा किया गया है जिनकी 94.6% है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!