करैरा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) आरटीसी करेरा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सुरेश कुमार यादव, उप महानिरीक्षक के निर्देशन में हिमवीर परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली से

संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमवीर परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

आईटीबीपी द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो बल की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं मानव सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।
