घेराबंदी होते देख बदमाशो ने पुलिस पर की फायरिंग, बाल बाल बचे एसडीओपी व थाना प्रभारी

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

ग्वालियर । जिले के भितरवार में बुधवार देर रात आदमपुर गुरुद्वारा के आगे हर्षी रोड मुखबिर सूचना पर तीन चार बदमाश बरादत की नियत से आई 20 कार से घूम रहे हैं जिनके पास हथियार भी दिखे जिस पर एसडीओपी जितेंद्र नगाइच थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा दोनों अधिकारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जैसे ही अपराधियों को पुलिस की गाड़ी देखी

तो उन्होंने अपनी गाड़ी को हाई स्पीड भगाया जिस पर से पुलिस ने अपनी गाड़ी को आरोपियों की गाड़ी से ओवरटेक कर आरोपियों की गाड़ी के आगे लगा दी जिसके बाद अपराधियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने चारो तरफ से घेरा बंदी कर दी जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त से डर के मारे आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से एसडीओपी थाना

प्रभारी पर फायर किया झा पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया तो वहीं एक आरोपी मौका देख भाग खड़ा हुआ आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का कट्टा एक बारह बोर की दुनाली बंदूक चार जिंदा राउंड बरामद किया आरोपी इकरार खान पुत्र सत्तर खान निवासी डबरा,

विनिप कुशवाह पुत्र संजय निवासी डबरा, भूपेंद्र रावत पुत्र गोलेश्वर रावत निवासी सहवाई, गिरफ्तार किया गया वही एक रामलखम रावत पुत्र रामहेत रावत ग्राम ईंटों जो अभी फरार हे पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों पर हत्या के प्रयास शासकीय कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!