करैरा गहोई वैश्य समाज सभा का निर्वाचन, रामगोपाल कुचिया अध्यक्ष , प्रदीप पहारिया महांमत्री बने

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। गहोई वैश्य समाज सभा करैरा की नवीन कार्यकारिणी के लिए सम्पन्न हुए चुनाव में रामगोपाल कुचिया अध्यक्ष एवं प्रदीप पहारिया मंत्री चुने गए।कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र नगरिया के निर्देशन में निर्वाचन प्रभारी संजय नीखरा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष कनकने द्वारा निर्वाचन सम्पन्न कराया गया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष कनकने, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील नौगरैया एवम नीलेश नौगरैया ने बताया

गहोई समाज मे कुल 520 मतदाता थे इनमें से 487 मत डाले गए।गहोई सभा की कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री,कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री कुल 5 पदों पर चुनाव होना था। इनमें से उपाध्यक्ष पद पर हरिनिवास गेडा, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कनकने और
संगठन मंत्री पद पर संतोष कनकने पूर्व में ही
निर्विरोध निर्वाचित हो गए इससे शेष रहे अध्यक्ष और मंत्री के पदों पर चुनाव कराया गया। निर्वाचन प्रभारी

संजय नीखरा के अनुसार अध्यक्ष पद पर रामगोपाल कुचिया और नरेश सरावगी एवं मंत्री पद पर प्रदीप पहारिया और जगदीश नौगरैया के बीच सीधा मुकावला हुआ।इसके लिए गहोई धर्मशाला में 2 मतदान केंद्र बनाए गए थे। निर्वाचन सुबह 8 बजे से 3 बजे तक हुआ इसके बाद मतदान केंद्र पर ही मतगणना की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर कुल 487 मत डाले गए इनमें से 6 मत निरस्त हो

गए। रामगोपाल कुचिया को 281 मत मिले जबकि नरेश सरावगी को 200 मत मिले इस प्रकार कुचिया 81 मतों से चुनाव जीत गए। मंत्री पद पर कुल 487 में से 7 मत निरस्त हो गए। प्रदीप पहारिया को 266 और जगदीश नौगरैया को 214 मत मिले और प्रदीप पहारिया 52 मतों से विजयी घोषित किए गए। निर्वाचन शांति पूर्वक सम्पन्न

हुआ समाज के लोगों ने निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन में लगें पदाधिकारियों की सराहना की। चौरासी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष रामेन्द्र छिरोल्या द्वारा रामगोपाल कन्थरिया और संजीव गेडा को पर्यवेक्षक बनाया गया था।

चुनाव कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र नगरिया, निर्वाचन प्रभारी संजय नीखरा,मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष कनकने सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील नौगरैया एवम नीलेश नौगरैया के मार्गदर्शन में मीडिया प्रभारी संजय बिलैया, निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश नीखरा , सुभाष सेठ,सत्यमडेंगरे, विमल कंथरिया,लखन डेंगरे,सौरभ लहारिया,रवि पहारिया,प्रदीप सेठ,
अभिषेक लहरिया,रामकृष्ण विलैया द्वारा सम्पन्न कराया गया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!