कोचिंग के सर ने कर दी नावालिग छात्रा से डर्टी हरकत

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में एक कोचिंग मे 14 साल की स्टूडेंटस के साथ कोचिंग के सर ने अश्लील हरकत कर दी। शिक्षक ने पहले तो कम नंबर आने की बात की फिर स्टूडेंट्स के जींस पर टिप्पणी कर दी,उसके बाद स्टूडेंट्स के साथ गंदी हरकत कर दी। स्टूडेंट्स 24 घंटे तक डर के कारण चुप रही,उसके बाद उक्त घटना की जानकारी पैरेट को दी। फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी कोचिंग सर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार घटना 11 मार्च 2026 की है। जब वह पटेल नगर स्थित कोचिंग जा रही थी, तभी रास्ते में शिक्षक ने उसकी जींस की डिजाइन को लेकर टिप्पणी की और गलत नीयत से उसके घुटने को छुआ। हद तो तब हो गई जब शाम 6:00 बजे कोचिंग खत्म होने के बाद सभी बच्चे चले गए, लेकिन आरोपी ने छात्रा को तुम्हारे नंबर कम आ रहे हैं कहकर रोक लिया।

अकेलेपन का फायदा उठाकर शिक्षक ने छात्रा को कंधे से पकड़कर उठाया, उसे गले लगाया और उसके गाल पर किस किया। इस अचानक हुए हमले से छात्रा इतनी डर गई कि वह एक दिन तक खामोश रही। गुरुवार को हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक राकेश बिजोले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 75(1), 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!