एडवोकेट संजय सक्सेना की निर्मम हत्या के 05 आरोपियों को 24 घंटे मे किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। घर से कोर्ट जा रहे वकील संजय सक्सेना की।दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने की मामले को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर खुलासा कर 5 लोग को गिरफ्तार कर लिया। फरियादी कुलदीप सक्सैना द्वारा उसके बडे भाई एडवोकेट संजय कुमार सक्सैना की अज्ञात आरोपियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुए, पीडित परिजनो को संभल दिया तथा जांच के लिये टीमे गठित की थी

अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने सायवर सेल शिवपुरी में सभी तकनीकी तथ्यो का विश्लेषण शुरु किया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय अरविन्द कुमार सक्सैना तथा उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सांघी द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बारीकी से प्रत्येक विन्दु पर सूक्ष्मता से जांच करने के आदेश दिये तथा लगातार मोनीटिरिंग की।

फरियादी कुलदीप सक्सैना की रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 112/26 धारा 103(1),3 (5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
फरियादी ने बताया की कुछ समय पहले गाँव के कमलेश शर्मा के खिलाफ केश लडा था जिसको लेकर कमलेश शर्मा व उसके चाचा सुनील शर्मा व नीरज शर्मा के साथ उनकी रंजिस हो गयी थी। मृतक संजय सक्सैना की ग्राम सिगदौआ मे कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर भी सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा के साथ विवाद हो चुका था जिसमे पुलिस कार्यवाही के बाद से कमलेश शर्मा द्वारा केश वापस लेने के लिये दवाव वनाया जा रहा था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 06 अलग अलग टीमों का गठन किया गया। 06 टीमे अलग अलग दिशाओ मे गहनता से जांच करते हुए चश्मदीद लोगो के वयान, मुखविर सूचना, सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन, फिंगर प्रिंट व अन्य तकनीकी साक्ष्यो का संकलन किया गया।संदेही सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा की पतारसी कर पूछताछ शुरू की गयी। प्राप्त संकेतो के आधार पर अन्य आरोपियो की तालाश में पुलिस टीमे दिनारा अटा, टोरिया, डवरा व बडौनी की तरफ रवाना हुई।
सुनील शर्मा एवं कमलेश शर्मा को राउंडअप कर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दोनो आरोपीगणों ने संजय वकील से पुरानी सरपंची एवं जमीन की रंजिस को लेकर संजय वकील को 10 लाख की सुपारी देकर खत्म करने की योजना बनाना बताया।
दिनांक 15.02.26 को एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा अपनी टीम के साथ उक्त आरोपीगणो की तालाश के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध के आरोपीगण चिरली तिराहा के पास बनी गौशाला मे रुके हुए है, गौशाला के पास पहुंचने पर तीन बदमाश मोटरसाईकिल से रोड तरफ भागने लगे जिन बदमाशो को आत्मसमर्पण के लिये ललकार कर रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पपेन्द्र रावत जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा, जिससे आत्म रक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किये गये तो एक गोली बदमाश पपेन्द्र रावत के पैर मे लगी ओर बदमाश गिर गया जिसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी करैरा भेजा गया एवं आरोपीगण 1. पपेन्द्र पुत्र हरदास रावत निवासी चांदपुर थाना डवरा जिला ग्वालियर, 2. राजकुमार उर्फ गोलू रावत पुत्र अरविन्द्र रावत निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया, 3. जहीर खान पुत्र रफीक खान निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया को गिरफ्तार कर थाना करैरा मे उक्त तीनो आरोपीगणो के विरुद्ध अप क्र 115/26 धारा 109,3 (5) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट, 25/27,28 आर्म्स एक्ट का पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तीनो आरोपीगणो की थाना करैरा के अप क्र 112/26 धारा 103(1),3(5) बीएनएस ईजाफा धारा 25/27, 28 आर्म्स एक्ट में फार्मल गिरफ्तारी की गयी। इस प्रकार थाना करैरा के अपराध क्र 115/26 में 05 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।
जप्त मसरूका – एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउंड, एक खाली खोका एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की विना नम्वर की पल्सल मोटरसाईकिल।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!