करैरा। अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा आज की इस बारदात से लगाया जा सकता है जिसमे घर से कोर्ट जाते वक्त अधिवक्ता संजय सक्सेना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी । घटना एकांत रास्ते मे हुई जो पुरानी बस्ती से करेरा मछावली रोड़ पर बाँसपहाडी क्षेत्र होकर निकलता है। सबाल सबके मन मस्तिष्क में यही की आखिर कौन है? वह आरोपी जिन्होंने ऐसा कृत्य किया ।

एडवोकेट संजय सक्सेना रोजाना की तरह अपने घर से कोर्ट के लिए निकले थे, तभी लगभग 11 बजे बाँसपहाडी क्षेत्र में पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली उनके सीने में लगी बताई गई। घटना के कुछ देर बाद जब उसी रास्ते पर अन्य एडवोकेट निकले तो उन्होंने संजय की बाइक और खून से लथपथ शव वहां पड़ा मिला जिसकी सूचना अधिबक्ताओ और पुलिस को दी गई , मौके पर SDOP आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी विनोद छावाई पहुचे और जांच पड़ताल शुरू की।

दिनदहाड़े और कोर्ट के इतने करीब हुई इस वारदात से करैरा के नागरिकों और अभिभाषक संघ में गहरा आक्रोश है। पुलिस की टीमें मौके से सुराग जुटाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ भी करेरा पहुँचे, अभिभाषकों से चर्चा की और पुलिस टीम को जरूरी निर्देश देते हुए टास्क पर लगाया । मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि यह प्री प्लांड मर्डर लगता है और इसके पीछे कोई न कोई कारण रहा होगा हमारी टीम ने काम शुरू कर दिया है जल्द ही सुराग लगाकर हत्या के मामले का खुलासा करेंगे।
जिस रास्ते पर यह बारदात हुई डर असल वह पुरानी बस्ती करेरा से कोर्ट के लिए शॉर्टकट रास्ता है लेकिन कुछ जगह इसमे सुनशान मिलती है,पुरानी बस्ती में रहने बाले अधिकतर लोग जो मछावली रोड़ पर पड़ने बाले गावों में आते जाते है या कोर्ट जाते है इसी रास्ते का उपयोग करते है। अधिकतर शिक्षकीय अमला भी यही से होकर जाता है घटना के बाद से सब दहशत में है।
