◆विधायक ने आज किया 64.40 लाख की लागत से बनने बाली दुकानों का भूमि पूजन
करैरा। हली बार नगर परिषद ने अपनी स्थाई संपत्ति बनाने के लिए आज नगर में दुकान निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया। पी एच ई ऑफिस के पास 18 दुकानों का निर्माण रूपये 64.40 लाख की लागत से किया जाएगा। जिससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी।

नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित दुकान निर्माण योजना का भूमिपूजन आज करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने किया

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रावत, तहसीलदार कल्पना शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, धनीराम यादव, नफीस खान, रामस्वरूप रावत, वार्ड पार्षद संजय नीखरा, आकाश नरवारे, निकिता, खेमराज कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
