करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆ हथियार, कारतूस, बनाने की सामग्री जप्त ,आरोपी गिरफ्तार

करैरा। करैरा पुलिस ने पपरेडू गांव में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपये का सामान जब्त किया 27 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पपरेडू गांव में सुखदेव रावत के डेरे पर छापा मारा वहां परशुराम झां हथियार बना रहा था पुलिस ने मौके से 7 हथियार, 5 जिंदा कारतूस और

हथियार बनाने की मशीनें बरामद कीं आरोपियों ने पूछताछ में अवैध हथियार बनाने का अपराध स्वीकार किया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद छावई और उनकी टीम शामिल रही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव रावत (42 साल, पपरेडू निवासी) और परशुराम झां (40 साल, झांसी निवासी) शामिल हैं

बरामद सामान में 7 हथियार (315 बोर और 12 बोर), 5 जिंदा कारतूस, 1 बेल्डिंग मशीन, 1 ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन और हथियार बनाने के उपकरण शामिल हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई, उनि चेतन शर्मा, सउनि चरण सिंह, प्र0आर0 डैनी कुमार और अन्य शामिल रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!