बुजुर्ग के कान की बाली लूटने बाले आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी । कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग के कान की बाली लूटने बाले आरोपी गोलू जाटव से 315 बोर के कट्टा लूटी गायी सोने की बाली एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल बरामद कर गिरफ्तार किया ।

थाना कोतवाली पर दिनांक 22.01.26 को फरियादी ग्यासी राठौर पुत्र रामलाल राठौर उम्र 83 साल नि0 रातौर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 20.01.26 को दोपहर 02 बजे सायकिल से बैंक शिवपुरी से पेंशन के रुपये निकालकर अपने घर रातौर जा रहा था तभी रास्ते में इटमा रोड दतिया वाले फार्म हाउस के पास दो व्यक्ति मोटर सायकिल से आये और उसकी कान की सोने की बाली झपट्टा मार कर छीन कर ले गये जो फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 58/26 धारा 309 (6) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी करने हेतु टीम बनायी गयी जो टीम व्दारा शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को चैक किया एवं घटना की कड़ी से कडी जोडी गयी ।

दिनांक 22.01.26 को पोहरी बस स्टेण्ड के पीछे शमशान घाट के पास मनियर के पास एक व्यक्ति के संदिग्ध अवस्था में खडे होने की सूचना प्राप्त हुयी जो फोर्स को तत्काल मनियर तरफ रवाना किया गया मनियर शमशान घाट के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गोलू पुत्र रामदास जाटव उम्र 19 साल नि0 मनियर शिवपुरी का होना बताया

आरोपी की तलाश लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी व्दारा लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया बाद आरोपी से लूटी गयी सोने की बाली आठ आना कीमती 70000रु. व 315 बोर का देशी कट्टा एवं अपराध सदर में प्रयुक्त हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकिल कुल कीमती 170000रु. जप्त की घटना का एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!