करेरा। राजस्व न्यायालयों में व्याप्त व्यावहारिक समस्याओं एवं अनियमितताओं को लेकर अभिभाषकों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।ज्ञापन के माध्यम से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, समयबद्ध सुनवाई, अभिलेखों से जुड़ी कठिनाइयों एवं आम पक्षकारों को हो रही परेशानियों के संबंध में ध्यान आकर्षित किया गया तथा शीघ्र सुधारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक श्री रघुवरदयाल मिश्रा, विजय सक्सेना, राजीव गरुड़ सहित अनिल कुमार दुबे, प्रशांत त्रिपाठी, उत्तम लोधी, समर्थ गुप्ता, कल्याण नरवरिया, बलराम यादव, शिवकुमार कुशवाहा, प्रशांत तिवारी, जितेंद्र परिहार, पदम जाटव एवं अन्य अभिभाषकगण उपस्थित रहे।

एसडीएम द्वारा सभी अभिभाषकों की बातों को गंभीरता से सुना गया तथा ज्ञापन में उल्लेखित समस्याओं के शीघ्र एवं उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।
