करैरा। शास ० उत्कृष्ट उ ० मा ० विद्यालय करैरा में कक्षा 12 वी के छात्रो के लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा रहे, विद्यालय के प्राचार्य अरविंद सिंह यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रमा की शुरूआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित कर की

गयी। कार्यक्रम में संजय दुबे द्वारा छात्रो को अपने माता पिता का साथ किसी भी स्थिति में न छोड़ने की सलाह छात्रो को दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा छात्रो को प्रेरणा प्रद उदबोधन् दिया गया और जीवन में किसी भी परि स्थिति में हार न मानने को कहा गया। छात्रो को श्री मती पूजा

शर्मा द्वारा बड़े ही रोचक खेल खिलाए गए । छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई।जिसके लिए छात्रो को पुरस्कार प्रदान किए। नरेंद्र श्रीवास्तव उच्च माध्य ० शिक्षक द्वारा सफल संचालित किया गया।
