शासकीय स्नातक महाविद्यालय में युवा दिवस के रूप में मनाया विवेकानंद का जन्म दिवस

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। शासकीय स्नातक महाविद्यालय करैरा जिला शिवपुरी में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में जो युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार के निर्देशन ,कार्यक्रम अधिकारी एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार कोली के मार्गदर्शन में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं रासेयो इकाई तथा रेड रिविन क्लब द्वारा संयुक्त रूप से ‘‘युवा दिवस‘‘ का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

इसके उपरांत रन फोर स्वदेशी कार्यक्रम के अंतर्गत रैली का आयोजन किया जिसमें स्वदेशी अपनाओ देश को समृद्ध बनाओ जैसे नारे लगाते हुए करैरा के मुख्य मार्गों पर रैली का आयोजन किया गया इस अवसर पर रासेयो के स्वयं सेवक एवं महाविद्यालय ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार कोली, सुश्री, प्रियंका तिवारी, नरेन्द्र जाटव, रामकिशन गौतम, नीरज कुमार कुशवाह, सुशील गौतम, लखन कुशवाह, श्री रवि आदिवासी सहित एन.एस.एस. के स्वयं सेवक सहित 23 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!