करैरा। जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा, नरवर, जिला शिवपुरी में एलुमनी मीट – 2026, दिनांक 11 जनवरी रविवार को आयोजित की जा रही है जिसमे 1994-2001 बैच की ओर से समन्वयक की भूमिका निभाई जा रहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व छात्र छात्राएं एवं भूतपूर्व अध्यापक उपस्थित होंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । आयोजन का उद्देश्य छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करना साथ ही साथ परस्पर संवाद एवं मेल मिलाप को बढ़ावा देना है।
