करेरा। पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करेरा में छात्राओं के हित में आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करेरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक रहे, जिन्होंने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रामस्वरूप रावत , भाजपा मंडल अध्यक्ष करेरा वीनस गोयल, नगर निरीक्षक विनोद छवई , वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम यादव, बी.के. गुप्ता एवं नफ़ीश खान हेमंत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक खटीक का स्वागत प्राचार्य कविता लोधी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक खटीक ने विद्यालय परिवार के हित में पेपर ब्लॉक एवं तीन सेट (उपकरण) लगवाने की घोषणा की, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इस घोषणा पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक का हार्दिक आभार प्रकट किया।
निःशुल्क साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली। सभी छात्राओं ने इस पहल के लिए विधायक एवं अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन बालिकाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नियमित विद्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुआ।
