करैरा । पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ पुलिस अधीक्षक निर्देशन में एवं थाना प्रभारी विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस थाना करैरा के एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान ने अपने फोर्स के साथ करैरा कस्बा में ट्रक चालक लाल सिंह गुर्जर ग्राम मटकुरा निवासी थाना सुमावली जिला मुरैना को शराब का सेवन कर खतरनाक ढंग से ट्रक क्रमांक RJ11GB 3886 चलाते हुए पकड़ा, ट्रक में मक्का की बोरी ओवरलोड ट्रक की बॉडी से ऊपर भरे हुए थे ।धारा 184 ,185 ,208 194(1ए)में चालान किया व ट्रक जप्त किया ।
चालान माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया जिसमें भूपेंद्र यादव जेएमएफसी करैरा ने ट्रक चालक पर 31,000 रुपए का जुर्माना किया।
स उनि शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक पर की गई जुर्माना के कार्रवाई,एम व्ही एक्ट में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जुर्माने की कार्रवाई है।
इस प्रकरण मे पुलिस टीम में आरक्षक मुकेश कुमार, नीरज कुमार ,गोविंद सिंह रावत ,राघवेंद्र पाल, आरक्षक चालक राम अवतार गुर्जर, एनआरएस अशोक सेन व प्रहलाद यादव की प्रमुख भूमिका रही.!!
