करेरा। एसडीएम कार्यालय के पिछले 8 माह से चक्कर काट रही परेशान बुजुर्ग महिला की समस्या का आज मंगलवार जनसुनवाई में निराकरण हुआ,महिला को डायवर्सन की नकल मिली तो उसने SDM के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दे दिया।

जानकारी के अनुशार श्रीमती काशी देवी और सुनील कुमार जोशी, निवासी करैरा द्वारा बैंक में लोन लेने हेतु डायवर्सन की नकल लेने के लिए पिछले 8 माह से गुहार लगाने के बावजूद हताश थी लेकिन आज जनसुनवाई में जब महिला फिर पहुंची तो आज तत्काल उसके प्रकरण का निराकरण कर जनसुनवाई में आदेश की प्रतिलिपी आवेदिका को प्रदाय की गई। प्रतिलिपि मिलते ही महिला ने एसडीएम के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दे दिया।
