पिछोर। खोड़ चौकी के धाय महादेव चौराहा क्षेत्र में शिक्षक कल्याण सिंह पुत्र प्राणसिंह लोधी उम्र 43 वर्ष निवासी ऊमरीकला में दिन दहाड़े मारी गोली लहूलुहान कर गोली मारने बाले नकावपोश अज्ञात युवक मौक़े से फरार हो गए थे।
सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस मौक़े पर पहुंची बताया जा रहा है कि घायल शिक्षक स्कूल पढ़ाकर कमालपुरा मल्हावनी से घर लौट रहा था इसी बीच गोली मारकर

मौक़े से अज्ञात बाइक सवार आरोपी फरार हो गए है 4 बजे के लगभग की घटना के बाद गंभीर घायल शिक्षक को उपचार हेतु पिछोर अस्पताल ले जाया गया जहाँ से झाँसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है इसके बाद शिक्षक कल्याण ने झाँसी ले जाते समय दम तोड़ दिया है जबकि दूसरा शिक्षक साथी अनिल को भी चोट आयी होना बताया है पुलिस ने देशी कट्टा की नाल मौक़े से जप्त कर जाँच शुरू कर दी है।
