“दादा -दादी /नाना -नानी का हमें सदा ही आदर करना चाहिए – उप महानिरीक्षक यादव”

0 minutes, 3 seconds Read
0Shares


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया दादा-दादी,नाना-नानी दिवस

करैरा। एम श्री केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी करैरा में आज दादा-दादी/नाना-नानी दिवस बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन हमारे जीवन में दादा-दादी और नाना-नानी के अमूल्य स्थान, उनके प्रेम, संस्कार और जीवनानुभवों के महत्व को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार यादव, उप महानिरीक्षक आरटीसी आईटीबीपी करैरा, विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री अशोक कुमार सारस्वत तथा उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के कब और बुलबुल दल द्वारा मुख्य द्वार पर पारंपरिक शैली में किया गया, जिसने पूरे समारोह को और भी गरिमामयी बना दिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया—“ज़ूबी-डूबी” गीत पर मनमोहक नृत्य, कक्षा 1 के नन्हे बच्चों द्वारा “मुझे माफ़ करना ओम साईं राम” की भावपूर्ण प्रस्तुति तथा “चक धूम-धूम” की ऊर्जावान प्रस्तुति ने सभी को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक के प्रेरणादायक शब्दों और प्राचार्य महोदय के स्नेहपूर्ण एवं उत्साहवर्धक संबोधन ने कार्यक्रम को और भी अर्थपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का सुचारू एवं प्रभावी मंचसंचालन सुश्री पूर्णिमा शर्मा एवं श्री अनुज सिंह द्वारा किया गया, जिनकी एंकरिंग ने पूरे समारोह को सुंदर ढंग से जोड़कर रखा। कार्यक्रम का समापन न्यूनतम साझा कार्यक्रम प्रभारी श्री अनिल कुमार द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। साथ ही आज विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे एवं विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की गई व आगामी समय की रूप-रेखा पर विचार विमर्श किया गया |
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दानसिंह कारपेंटर, श्री मोहित यादव, श्री अभिषेक प्रताप सिंह, श्री शाह आलम, श्री देवार्चन मिश्रा, सुश्री निकेता पाल, श्री राहुल ओझा, श्रीमती एकता सोनी और श्रीमती पूनम शर्मा का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय परिवार ने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और स्नेह से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है, और इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!