भारत को खोखला कर रहा भ्रष्टाचार, व रूढ़ीवादिता: बिगड़ा सिस्टम सरकार और बाबा नहीं सुधारेंगे

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


युवाओं को दिया संदेश: इंस्टाग्राम और रील में कैरियर नहीं ढूंढे, आईएएस/आईपीएस बने, शिवपुरी में पर्यटन को बढ़ाएं
शिवपुरी। भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उतनी ही गति से उसे खोखला किया जा रहा है। भ्रष्टाचार, रूढ़िवादिता और अंधविश्वास के नाम पर। इसमें हम जब तक सरकार और बाबाओं के नाम पर सोचेंगे तो यह सिस्टम नहीं सुधरेगा। भारत के इस बिगड़े सिस्टम को सुधारने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सरकार और बाबा बनना पड़ेगा। यह बात गुरुवार को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पत्रकार वार्ता में मीडिया के सवालों के जवाब में कही।


पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि आज का युवा सोशल जिहाद में फंसकर अपनी पढ़ाई व अन्य कार्य छोड़कर इंस्टाग्राम, बेव सीरीज, शॉर्ट मूवीज में अपना केरियर तलाश रहा है, जबकि उसे पढ़ाई करके आईएएस/आईपीएस बनाना चाहिए, ताकि जहां से भी उनके माता पिता निकलें तो वो बच्चों के नाम से पहचाने जाएं, ना कि बच्चे उनके नाम से।
राजनीति में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पदयात्रा के रास्ते से राजनीति में नहीं जाते, उसके लिए और भी दूसरे रास्ते है। मेरा उद्देश्य संसद में जाने का नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में जाने का है। उन्होंने हिंदुओं से आह्वान किया कि 4 बच्चे पैदा करें, 2 अपने पास रखें, 1 देश की रक्षा के लिए और 1 हमें दे दें। शास्त्री ने अधिक पढ़े लिखे लोगों से कहा कि वो यह न कहें कि ना बच्चा न बच्ची-जिंदगी कटे अच्छी। तुम्हारी तो कर जाएगी, लेकिन आगे वालों की तो सोचो। उन्होंने शिवपुरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि प्रकृति ने शिवपुरी को बहुत कुछ दिया है, इसे और भी अच्छी तरह संवारा जाए, ताकि यहां नदी संख्या में पर्यटक आएं।
यह भी कहा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने::

  • काजी/मौलवी अपनी तालीम में बदलाव करें ताकि आतंकवादी न बनके अब्दुल कलाम बनें, तो हम भी उन्हें सेल्यूट करेंगे।
  • शिवपुरी का नाम शिव की नगरी है, तो यहां पर एक बड़ी शिवजी की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।
  • मीडियाकर्मियों की भीड़ देखकर बोले कि अभी तो 40 परसेंट ही आए हैं।
0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!