पिछोर। भौंती थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार चल रही 5 हजार रुपये की इनामी आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, एएसपी संजय मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

मामला 4 जून 2025 का है, जब फरियादी अनिल परिहार ने आरोप लगाया था कि शिवानी परिहार, साजन परिहार, प्रियदर्शनी परिहार, राहुल पाल, सुमन पाल और छोटू पाल ने ब्लैकमेल कर उससे 2000 रुपये वसूले। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/25 दर्ज कर बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्रकरण कायम किया था।
पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि शेष आरोपियों पर 5000–5000 रुपये का इनाम घोषित था।
रविवार को निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत द्वारा गठित टीम ने दबिश देकर इनामी आरोपिया प्रियदर्शनी उर्फ पिछला (25) को कोर्ट के पीछे पिछोर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में सउनि संजय भगत, प्रआर प्रहलाद सिंह यादव, प्रआर अभयराज सिंह, मआर अनीता शर्मा, आर संतोष पाठक, आर बृजेश राणा, आर मलखान सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
