नशे के खिलाफ करैरा पुलिस कार्रवाई, 25 किलो से ज्यादा गंजा किया ज़प्त

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा।करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि मछावली के हार में मेघराज परिहार पुत्र गुलाबसिह परिहार निवासी ग्राम मछावली के बटाई के खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पेड लगाये हुऐ है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मछावली के हार मेघराज परिहार के बटाई के खेत पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का खेत पर मिला जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मेघराज परिहार पुत्र गुलाबसिह परिहार उम्र 45 साल निवासी ग्राम मछावली थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया। खेत पर तलाशी संदेही मेघराज परिहार के समक्ष ली गई तो खेत मे जगह-जगह हरे गांजे के छोटे

बडे पत्तीदार पेड काफी मात्रा मे खडे थे। पेड उगाने व विक्रय करने के संबंध मे बैध लायसेंस चाहा गया तो उसने कोई लायसेंस न होना बताया गांजा को विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मेघराज परिहार पुत्र गुलाबसिह परिहार उम्र 45 साल निवासी ग्राम मछावली थाना करैरा जिला शिवपुरी के विरूद्ध अप.क्र. 775/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा 25 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती 02 लाख 56 हजार रुपये का माल बरामद किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, आर.338 हरेन्द्र गुर्जर, आर 895 राधेश्याम सिहं जादौन, आर 965 सुरेन्द्र रावत, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर.चा. 117 रामअवतार गुर्जर, आर 822 जितेन्द्र सिंह, आर 321 महेन्द्र कुशबाहा की भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!