करेरा । पुलिस थाना करेरा अंतर्गत ग्राम सिलरा के हल्का क्रमांक 148 पटवारी उमेश शाक्य भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामित्व योजना के कार्य से ग्राम बरसोढी में शासकीय कार्य कर रहे थे ।उसी समय धर्मेंद्र पुत्र राम प्रसाद जाटव, शेर सिंह पुत्र उदय सिंह जाटव

द्वारा पटवारी के साथ गाली गलौज कर स्वामित्व योजना के दस्तावेज फाड़ दिए एवं मारपीट भी की। जिस पर फरियादी पटवारी उमेश शाक्य की रिपोर्ट पर पुलिस थाना करेरा में बीएनएस की धारा 132, 121, 221(1) 296 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
