310 बूथ लेवल ऑफीसरों को एस आई आर का प्रशिक्षण दिया

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


करेरा। विधानसभा क्षेत्र 23 करेरा अंतर्गत समस्त बूथ लेवल ऑफिसर का मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण SIR हेतु प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी करेरा अनुराग निंगवाल के निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यालय करेरा में प्रशिक्षण तीन चरणों में 50-50 के बैच में स्मार्ट कक्ष में दिया गया । प्रशिक्षण में तहसीलदार करेरा सुश्री कल्पना शर्मा ने सभी BLO को अपना कार्य पूरी निष्पक्षता से करने हेतु निर्देशित किया। तहसीलदार नरवर संतोष

धाकड़ द्वारा एस आई आर की तकनीकी पक्ष से जुड़ी जानकारी एवं बारीकियां बताई। इस दौरान बीएलओ द्वारा पूंछे प्रश्नों के उत्तर भी दिए।प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, प्राचार्य अरविंद यादव, प्रदीप अवस्थी, मास्टर ट्रेनर जगभान सिंह लोधी, मुकेश शर्मा, सोनू श्रीवास्तव सहित सभी बी एल ओ उपस्थित रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!