41 वर्ष की सेवा के बाद शिक्षक आनंद जैन हुए सेवानिवृत

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


करेरा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुंगावली में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक आनंद कुमार जैन आज 41 वर्ष की सेवा की बाद सेवानिवृत हुए। श्री आनंद जैन ने वर्ष 1985 से सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएं अनेक विद्यालयों में दी। इस दौरान उन्होंने करेरा के पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत के यहां निज सहायक के

रूप में भी अपनी कुशल सेवाएं देकर आम जनों की बीच अपनी पहचान बनाई। सेवानिवृत्ति समारोह विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाध्यापक श्रीमती रंजना शर्मा ने स्टाफ सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी। वहीं शिक्षक दीपक दुबे ने विदाई गीत चलते-चलते मेरे यह गीत याद रखना गाकर सभी को

भाव विभोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने शॉल श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण किया। सेवानिवृत्ति समारोह में संकुल प्राचार्य श्रीमती कविता लोधी, बी आर सी विनोद तिवारी, वरिष्ठ शिक्षिका पूजा शर्मा, संध्या त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक बृजेंद्र सिंह बैस, मुकेश शर्मा धर्मेंद्र जैन, सुल्तान वेग मिर्जा, सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक सहित उनके परिजन उनकी बेटी उपनिरीक्षक पुलिस आकृति जैन, अंकित जैन, अभिषेक जैन, समोहा के सरपंच वीरेंद्र जैन सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!