करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन स्थाई वारंटों वाला आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल से था महाराष्ट्र में फरार

0 minutes, 1 second Read
0Shares

करैरा । पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ (IPS) के निर्देशन में चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत करैरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है

थाना करैरा प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राजेश पुत्र रामसेवक जाटव (उम्र 39 वर्ष, निवासी ब्लॉक के पीछे करैरा) को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश जाटव कई आपराधिक मामलों — मारपीट, अवैध शराब बेचने व रखने — में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह करीब ढाई साल पहले पुणे (महाराष्ट्र) भाग गया था। हाल ही में जब वह अपने घर लौटा तो मुखबिर की सूचना पर एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान ने तत्काल कार्रवाई कर पुलिस टीम के साथ उसे दबोच लिया।

राजेश जाटव के खिलाफ लंबित वारंट इस प्रकार हैं:

1️⃣ न्यायालय आकांक्षा यादव जेएमएफसी करैरा — प्रकरण क्रमांक RCT 12/20, अपराध क्रमांक 59/20, धारा 323, 294, 34 भादंवि
2️⃣ न्यायालय कमला गौतम जेएमएफसी करैरा — प्रकरण क्रमांक RCT 703/21, अपराध क्रमांक 52/21, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
3️⃣ न्यायालय भूपेंद्र यादव जेएमएफसी करैरा — प्रकरण क्रमांक RCT 974/23, अपराध क्रमांक 217/23, धारा 34(2) आबकारी एक्ट

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय करैरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे उप जेल करैरा भेजा गया

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे

निरीक्षक विनोद सिंह छाबई, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 258 राजेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजीव छारी, आरक्षक 805 मनीष कुमार, आरक्षक 165 गोविंद रावत, आरक्षक 962 राघवेंद्र पाल, रवि कौरव, विकास भारद्वाज, शैलेंद्र विश्वकर्मा एवं चालक आरक्षक रामावतार गुर्जर।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!