फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष की छवि धूमिल करने पर रोष जताया बिरोध

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर की कठोर कार्यवाही की मांग।

करैरा। ब्राह्मण समाज सेवा समिति करैरा के बैनर तले सोमवार को ब्राह्मण समाज के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सदस्यों विप्र बंधुओं ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित राजेश दुबे भोला महाराज, जो स्वर्गीय श्री रामजीलाल दुबे के पुत्र हैं और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उनके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने करीब 8 से 10 दिन पूर्व फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है।

इस फर्जी आईडी पर उनके नाम के साथ एक महिला का नाम जोड़कर भ्रामक, भड़काऊ और अश्लील भाषा में पोस्ट डाली जा रही हैं। इतना ही नहीं, ऐसे दो से तीन और फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाए गए हैं जिनके माध्यम से छवि धूमिल की जा रही है। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठों ने कहा कि इस तरह की हरकतें समाज को बांटने और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों विप्र बंधुओं ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित फर्जी आईडी की साइबर जांच कराई जाए,

अपराधी की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उस पर आईटी एक्ट के तहत कठोरतम कार्यवाही की जाए। साथ ही फर्जी आईडी को तत्काल बंद कराया जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी के नाम और प्रतिष्ठा से खिलवाड़ न कर सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के सेंकड़ों युवा, बुजुर्ग शामिल रहे जिन्होंने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो पूरा समाजजन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!