करैरा। थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 315 बोर देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी राज यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि, पीएम हाऊस बाले रास्ते पर कुम्हरपुरा के पास एक लडका अवैध हथियार लिये अपराध करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पीएम हाऊस बाले रास्ते पर कुम्हरपुरा के पास पहुचे तो एक लडका मुखबिर के बताये हुलिया का खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेर कर पकङा नाम पता पूछा तो उसने

अपना नाम राज यादव पुत्र चन्द्रभान सिह यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम वहेरा थाना दिनारा हाल निवास मंडी के पास करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर मे दाहिनी तऱफ एक 315 बोर का कट्टा खुरसे मिला तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया।
