बलराम धाकड़ बने मध्यप्रदेश पटवारी संघ के शिवपुरी जिलाध्यक्ष

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा ।मध्यप्रदेश पटवारी संघ के शिवपुरी जिलाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में करेरा में पदस्थ पटवारी बलराम धाकड़ विजयी हुए इस चुनाव में ,जिले के सभी आठ तहसीलों मे पदस्थ पटवारियों ने जिलाध्यक्ष हेतु मतदान किया,मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 3 बजे तक जारी रही।

इस मतदान प्रक्रिया मे कुल 600 मत संख्या मे से 532 पटवारियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
वोटिंग समाप्ति के उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतों की गिनती की गई जिसने बलराम धाकड़ पटवारी के पक्ष 331मत डले तथा उनके प्रतिपक्ष गिर्राज हिंडौलिया को 198 मत प्राप्त हुए। बलराम धाकड़ ने 133 मतो के बड़े अंतर से इस चुनाव मे विजय प्राप्त की।

जीत के उपरांत मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शिवपुरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष बलराम धाकड़ ने कहा कि ये जीत,मुझे पटवारी संघ के उत्थान,एवं पटवारियों को आ रही समस्याओ को मुखरता से रखने की एवं उन समस्याओ के समाधान के लिए जारी संघर्ष के लिए प्रेरणा देगी।इसके साथ ही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने शिवपुरी जिले के समस्त पटवारियों का आभार व्यक्त किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!