कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ दिनारा थाना की कार्रवाई 60 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। थाना प्रभारी दिनारा रामेंद्र सिंह चौहान के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही दिनारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला आरोपी को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।


पुलिस ने दिनारा थाना क्षेत्र के कच्चे रास्ते पर स्थित नर्सरी के पास दबिश दी, जहाँ से शीला बाई कंजर पत्नी स्व. अशोक कंजर, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा को गिरफ्तार किया गया आरोपीया के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब से भरी एक नीले रंग की प्लास्टिक कैन बरामद की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान और चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी के नेतृत्व में सक उप निरीक्षक सुल्तान सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी, रंजीत तिवारी, आरक्षक आशीष शर्मा एवं विशाल शर्मा की अहम भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीया को न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि “दिनारा क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नहीं पनपने दिया जाएगा। कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!