करेरा। अनुविभागीय अधिकारी करेरा अनुराग निंगवाल ने करेरा विश्रामगृह में अनाधिकृत व बिना अनुमति व्यक्तियों को रोके जाने पर विश्राम गृह प्रभारी समय पालक गोपाल दास कोली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों से विश्राम ग्रह, लोक निर्माण विभाग करैरा में विना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के अज्ञात व्यक्तियों के ठहरने एवं उनके द्वारा की जाने वाली अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है। जिसकी पुष्टि हेतु दिनांक 25/10/2025 को समय दोपहर 12:00 बजे एसडीएम द्वारा विश्राम ग्रह करैरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्राम ग्रह के कक्ष क्रमांक 2 में किसी अज्ञात व्यक्ति का होना पाया गया, जिसके प्रमाण हेतु वीडियों रिकार्ड कराई गई तथा विश्राम ग्रह के परिसर में 15-20 निजी वाहनों का अकारण खडे होना पाया गया।

इस प्रकार विश्राम ग्रह के कक्षों को अज्ञात अनाधिकृत व्यक्तियों के लिये विना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के निःशुल्क अथवा किराये पर देना शासकीय खजाने को राजस्व की हानि पहुंचाता है। विश्राम ग्रह परिसर में भारी संख्या में वाहनों तथा व्यक्तियों की उपस्थिति अनैतिक गतिविधियों में टाइम कीपर की संलिप्ता को प्रथम दृष्टया प्रदर्शित करता है, जो अत्यंत गंभीर एवं दण्डनीय है।

राजस्व वर्ष 2025-26 में शासकीय विश्राम गृह में ठहरे सभी अधिकृत अथवा अनाधिकृत व्यक्तियो की संधारित पंजी एवं शासन को देय शुल्क की राशि की जानकारी सहित स्पष्टीकरण चाहा है। जिसे तत्काल स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

