CM-हेल्पलाईन में नगर परिषद कोलारस ने प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

कोलारस। मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण जन समस्या निवारण सी.एम. हेल्पलाईन के अंतर्गत प्रतिमाह ग्रेडिंग जारी की जाती है। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में एवं कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस रमेश कुमार भार्गव द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप

मध्यप्रदेश की 397 नगर पालिका/नगर परिषदों में नगर परिषद कोलारस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुविभागीय अधिकारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस के द्वारा प्राप्त शिकायतों में विशेष रूची लेकर 100 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण किया जिससे नगर परिषद कोलारस को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कोलारस एवं नगर परिषद के स्टॉफ को बधाई दी।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!