अवैध खड़े हो रहे लोडिंग वाहन, श्रद्धालुओं का लग रहा जाम, अन्नपूर्णा समिति ने दिया आवेदन

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆ पुलिस ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर दी वाहन मालिकों को हिदायत

करैरा । नगर के ऐतिहासिक चांद दरवाजे क्षेत्र में अवैध रूप से लोडिंग वाहनों की पार्किंग से आम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह स्थान बगीचा सरकार जाने वाले मुख्य मार्ग पर आता है, जहाँ रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जाते हैं। लोडिंग वाहन सड़क किनारे खड़े रहने से यहाँ आए दिन जाम लग जाता था। मंगलवार के दिन तो स्थिति

और भी खराब हो जाती थी, क्योंकि इस दिन बगीचा सरकार मंदिर में भारी भीड़ होती है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने भी इस समस्या को कई बार सुलझाने की कोशिश की। समिति के सदस्यों ने वाहन मालिकों को बार-बार समझाया कि वे अपने वाहन यहाँ न खड़े करें, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। लेकिन चेतावनी के

बावजूद वाहन मालिकों ने अपनी आदत नहीं छोड़ी और वाहनों को वहीं खड़ा करते रहे। अन्नपूर्णा सेवा समिति ने इस समस्या को लेकर करैरा थाने में एक आवेदन दिया और पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की। आवेदन मिलते ही करैरा थाने से एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने वहाँ खड़े सभी लोडिंग वाहनों को हटवाया और संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर सख्त

कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने समिति के सदस्यों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई परेशानी होती है तो तुरंत थाने से संपर्क करें। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। अन्नपूर्णा सेवा समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब चांद दरवाजे से बगीचा सरकार तक जाने वाला मार्ग फिर से सुचारू रूप से चलने लगा है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अवैध पार्किंग की समस्या दोबारा नहीं होगी और श्रद्धालु बिना किसी रुकावट के मंदिर तक पहुँच सकेंगे।
इस सराहनीय कार्रवाई में विशाल भार्गव, राजू जैन, बल्ली लक्षकार, महेंद्र यादव, राजू अग्रवाल, प्रभात यादव, अंकित परिहार, रशिक गोयल, बसंत गेड़ा, विक्की श्रीवास्तव, प्रदीप रजक और भावेश कुशवाह की मुख्य भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!