शासकीय स्नातक महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन एवं भविष्य की चुनौतियां” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। शासकीय स्नातक महाविद्यालय करैरा में आपदा प्रबंधन एवं भविष्य की चुनौतियां” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक डॉ देवेंद्र कुमार कोली द्वारा इस ऑनलाइन वेबीनार आयोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा बेबीनार के उद्देश्य में आपदाओं से निपटने के लिए किस प्रकार प्रबंधन हो जिससे कम से कम जन और धन की हानि हो तथा इससे प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर इनसे बचने के लिए नवीन नीतियों का

निर्धारण किया जा सके । इसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार द्वारा स्वागत भाषण दिया, मुख्य संरक्षक प्रोफेसर कुमार रत्नम क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा- ग्वालियर चंबल संभाग ग्वालियर, माननीय कुलगुरु डॉ. किशन यादव जी क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना ,माननीय कुलगुरु डॉ. एम एल कोरी क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन,

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शिवपुरी के प्राचार्य प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव महाविद्यालय,जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री विवेक त्रिपाठी जी, प्रो. जी. पी. शर्मा जी , शासकीय महाविद्यालय भांडेर प्राचार्य जी.एस गिल , प्रो.राजेश सक्सैना द्वारा अपना शुभकामना संदेश देकर उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य वक्ता डॉ देवेंद्र कुमार मौर्य सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा प्राकृतिक

आपदाओं का मानवीय जीवन, पर्यावरण पर प्रभाव एवं मानव द्वारा निर्मित आपदाओं और उनसे निपटने हेतु उचित प्रबंधन पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं आमंत्रित अन्य मुख्य वक्ता डॉ अंजू बेनीवाल सह -आचार्य समाजशास्त्र राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर राजस्थान द्वारा आपदाओ का जातियों पर प्रभाव विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और उन्होंने बताया कि समाजशास्त्र के द्वारा जातियों को आपदाओं से कैसे बचाया जा सकता है एवं आपदाओं की चुनौतियों को हल कैसे निकाला जा सकता है कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका श्रीवास्तव एवं डॉ सूर्यांशु चौधरी द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन आयोजन सचिव प्रो. जीतेंद्र गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया। इस वेबिनार में दो सौ से अधिक स्रोता जुड़े तथा 20 शोधार्थी एवं फैकल्टी मेंबर ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!