फरार चल रहे चोर गिरफ्तार,न्यायालय मे पेश कर भेजा जेल

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। पुलिस ने एक फरार चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी करैरा डाक्टर आयुष जाखड़ (IPS) के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

करैरा थाना प्रभारी टीआई विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा करैरा से राकेश कुशवाह पुत्र देवलाल कुशवाह (उम्र 36 वर्ष, निवासी लुहार मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 1, करैरा) को गिरफ्तार किया उसके विरुद्ध न्यायाधीश भूपेंद्र सिंह (सीनियर जेएमएफसी, करैरा) द्वारा प्रकरण क्रमांक RCT 33/25, अपराध क्रमांक 939/24, धारा 331, 305 बीएनएस के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश कुशवाह ने अपने साथी दीपक कुशवाह (निवासी श्योपुरा) के साथ दिनांक 28 दिसंबर 2024 को मनीष जैन के मूंगफली गोदाम (बीएसएनएल ऑफिस के पास, करैरा) से 22 क्विंटल मूंगफली, कीमत लगभग एक लाख रुपये चोरी की थी दोनों को उस समय गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया गया था, किंतु राकेश कुशवाह बाद में जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, प्रतिपाल सिंह चौहान, नीरज सिंह, रमाशंकर, मनोज कतरौलिया, शिवम यादव एवं गोविंद सिंह रावत की सराहनीय भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!